2 लाख फाॅलोअर कम होने पर ट्रम्प ने ट्विटर के सीईओ से मांगा जवाबा

मीटिंग के बाद ट्रम्प ने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें वे डोर्से और उनकी टीम के साथ ओवल ऑफिस में बैठे नजर आ रहे हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ट्विटर पर अपने दो लाख फॉलोअर्स कम हो जाने से खफा हैं। इस पर हाल ही में उन्होंने कंपनी के सीईओ जैक डोर्स को व्हाइट हाउस में बुलाकर सवाल-जवाब किए। मीटिंग के बाद ट्रम्प ने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें वे डोर्से और उनकी टीम के साथ ओवल ऑफिस में बैठे नजर आ रहे हैं।

Image result for trump twitter ceo

उन्होंने लिखा- दोपहर की मीटिंग शानदार थी। सोशल मीडिया और ट्विटर से जुड़े कई मसलों पर डोर्से से चर्चा हुई।ट्रम्प के ट्वीट के बाद डोर्से ने उनका आभार जताया। अपने ट्वीट में सीईओ ने कहा कि समय देने के लिए धन्यवाद। लोगों के सेवा के लिए उनकी कंपनी हमेशा तत्पर है और वह अपने प्लेटफार्म को ज्यादा तर्कसंगत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि डोर्से ने ट्रम्प को बताया कि कंपनी ने बहुत से फर्जी खातों के खिलाफ कार्यवाही की है। उन्हें हमेशा के लिए प्लेटफार्म से हटा दिया गया है। यही वजह है कि बहुत से नामचीन लोगों के फालोअर कम हुए हैं। डोर्से ने सफाई दी कि कंपनी के इस कदम के बाद खुद उनके भी फालोअरों की संख्या में कमी आई है।ट्रम्प इससे पहले कई बार आरोप लगा चुके हैं कि ट्विटर का झुकाव डेमोक्रेट की तरफ ज्यादा है। अमेरिकी राष्ट्रपति को ट्विटर पर 5 करोड़ 34 लाख लोग फालो करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उनके 2 लाख फालोअर कम हुए हैं।इससे पहले बीते साल अक्टूबर में भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर आरोप लगाया था कि उनके बहुत से फालोअर्स को कंपनी जानबूझकर हटा रही है। उनका कहना था कि कुछ सप्ताह पहले तक ट्विटर रॉकेट शिप (तेज) था और अब यह ब्लिम्प (मोटा) है।

Leave A Reply