लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 38,372 के स्‍तर पर

सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के बाद 38371.10 के स्तर पर खुला।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के बाद 38371.10 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.30 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 11779.20 के स्तर पर खुला। दिग्गज शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, एचडीएफसी, टाइटन कंपनी और मारुति सुजुकी के स्टॉक्स शामिल हैं। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 8.53 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39426.41 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 28.70 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11767.80 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.40 के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को रुपया 69.34 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 137.85 अंकों की गिरावट के बाद 38985.11 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.50 अंकों की गिरावट के साथ 11658.20 के स्तर पर खुला था। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 311.98 अंकों की बढ़त के साथ 39434.94 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96.80 अंकों की बढ़त के बाद 11796.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave A Reply