पाक की नापाक हरकत, फिर तोडा सीजफायर।

पाकिस्तान ने एक बार फिर से किया सीजफायर का उल्लंघन।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :जम्मू -कश्मीर के सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया।सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर और कुपवाड़ा के तंगधार और केरन सेक्टर में भारी मोर्टार शेलिंग और फायरिंग की। इस गोलाबारी में सुंदरबनी सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं गोलाबारी जारी है जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है।भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में कुपवाड़ा के तंगधार और केरन सेक्टर में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। दोनों तरफ से गोलाबारी अभी जारी है।पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी नापाक हरकत को जारी रखते हुए जिले के शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ रिहायसी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की थी। गोलाबारी सोमवार देर शाम तक जारी रही थी। सेना इस नापाक हरकत का मुहतोड़ जवाब देने में जुटी है।

Leave A Reply