इन महिला सैलेब्स ने हालातों से हार कर की थी आत्महत्या
इन महिला सैलेब्स ने हालातों से हार कर की थी आत्महत्या

जिया ख़ान
फ़िल्म निशब्द, गजनी और हाउसफुल में काम कर चुकी जिया ख़ान ने 3 जुलाई 2013 को अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. 25 साल की ये अदाकारा मरने के पीछे कई सवाल छोड़ कर गई है जिसके जवाब आज भी नहीं मिले हैं.

वर्षा भोंसले
वर्षा मशहूर गायिका आशा भोंसले की पुत्री थी. अपने वैवाहिक संबंधों को ले कर निराश चल रही वर्षा ने साल 2012 में स्वयं को गोली मार ली. वर्षा लिखने के साथ-साथ भोजपुरी और हिंदी में प्लेबैक गायिका भी थीं. इससे पहले वर्षा 2008 में भी ख़ुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी थीं.

कुलजीत रंधावा
कुलजीत ने “कोहिनूर” और “हिप हिप हुर्रे” जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया है. साल 2006 में उन्होंने आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में इसका कारण मानसिक दबाव बताया.

शिखा जोशी
हाल ही में अभिनेत्री शिखा जोशी अपने घर में मृत पाई गई. उन्होंने फ़िल्म B.A Pass में काम किया था. हालांकि अभी तक उनकी मौत से रहस्य का पर्दा नहीं उठा है.
बिदिशा बेजबरुआ
बिदिशा ने अपने गुरुग्राम के सेक्टर 43 स्थित अपार्टमेंट में आत्महत्या की। बिदिशा ने ये कदम अपनी 14 महिने पुरानी शादी में परेशानी आने के बाद उठाया। वो फिल्म ‘जांतो जितो हिस्तो पुस्तो मोहा दिस्तो’ में रुनी के किरदार के लिए जानी जाती हैं।
प्रत्यूषा बैनर्जी
मशहूर टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ की आनंदी, यानी प्रत्यूषा बैनर्जी ने एक अप्रैल 2016 को खुदकुशी कर ली थी.