Newslivenow – India: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कर्नाटक के 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद हुआ है। वह पिछले छह दिनों से लापता थे। साकेत मूल रूप से तुमकुरु, कर्नाटक के रहने वाले थे और अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे।रिपोर्ट्स के अनुसार, साकेत University of California, Berkeley में केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने IIT मद्रास से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी।बताया गया है कि 9 फरवरी 2026 को उन्हें आखिरी बार बर्कले हिल्स क्षेत्र के Tilden Regional Park / Lake Anza के पास देखा गया था, जिसके बाद वे लापता हो गए थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद उनका शव पार्क के पास बरामद किया गया।सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
दूतावास ने कहा है कि वे पार्थिव शरीर को भारत लाने सहित सभी आवश्यक औपचारिकताओं में परिवार की सहायता कर रहे हैं।फिलहाल, स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और मृत्यु के कारणों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Comments are closed.