अमेरिका और ईरान के बीच चले सैन्य अभियान के दौरान में लगभग 9.5 लाख गैलन कॉफी पी गई

(न्यूज़लाइवनाउ-Iran) अमेरिका और ईरान के बीच चले सैन्य अभियान के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने भारी मात्रा में कॉफी का सेवन किया। पेंटागन के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन में लगभग 9.5 लाख गैलन (करीब 36 लाख लीटर) कॉफी पी गई, जो इस बात को दर्शाता है कि युद्ध के दौरान सैनिकों को लगातार सतर्क और सक्रिय रहना पड़ा। 

20 लाख एनर्जी ड्रिंक

यह जानकारी अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने एक प्रेस ब्रीफिंग में दी। उन्होंने बताया कि ईरान के खिलाफ चलाए गए इस सैन्य अभियान के दौरान अमेरिकी सेना ने न सिर्फ बड़ी मात्रा में कॉफी, बल्कि लगभग 20 लाख एनर्जी ड्रिंक और भारी मात्रा में निकोटीन का भी इस्तेमाल किया। 

करीब छह सप्ताह तक चले इस ऑपरेशन में अमेरिकी सैनिकों ने 60 लाख से ज्यादा भोजन भी किए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मिशन कितना लंबा और चुनौतीपूर्ण था। 

जनरल केन ने हल्के अंदाज में कहा कि सैनिकों द्वारा इतनी ज्यादा कैफीन और निकोटीन का इस्तेमाल जरूर हुआ, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई समस्या है। उन्होंने यह भी बताया कि युद्ध का माहौल बेहद कठिन, अनिश्चित और थकाने वाला होता है, जिसमें सैनिकों को हर समय चौकन्ना रहना पड़ता है।

 इस सैन्य अभियान में करीब 50 हजार अमेरिकी सैनिक शामिल रहे और उन्होंने ईरान के हजारों ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान मिसाइलों और ड्रोन हमलों को भी रोका गया।

 फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष पर अस्थायी विराम लगा हुआ है, लेकिन अमेरिकी सेना अब भी क्षेत्र में मौजूद है ताकि युद्धविराम का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आगे की बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके। 

Comments are closed.