मनीला. ASEAN समिट (आसियान शिखर सम्मेलन) में हिस्सा लेने के लिए मोदी फिलीपींस में हैं। यहां उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने ओपनिंग रिमार्क दिए। मोदी ने कहा – “मैं आपसे एक बार फिर मिलकर काफी खुश हूं। दोनों देशों के बीच रिश्ते नई ऊंचाई पर जा रहे हैं। हाल के महीनों में हमने कई मुद्दों पर गहरी समझ विकसित की है। भारत की तारीफ के लिए शुक्रिया।”बता दें कि दोनों नेताओं के बीच चार महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों जून में जी-20 के दौरान मिले थे। यह समिट जर्मनी में हुई थी।
आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने भारत में व्यापार को आसान किया और बड़े सुधार में भारत की स्थिति सुधरी है ये किसी भी देश के लिए ये सबसे लंबी छलांग है. उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी सीधा गरीबों के खाते में जाती है. पीएम मोदी ने कहा है कि हमारा मनना है कि इतना हमारे लिए पर्याप्त नहीं है.
ट्रंप ने शनिवार को भारत की ‘‘अद्भुत’’ वृद्धि की तारीफ करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की भी प्रशंसा करते हुये कहा था कि वह इस विशाल देश और उसके लोगों को साथ लाने के लिये सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं. वियतनाम के दानांग शहर में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर सीईओ के एक समूह को संबोधित करते हुये ट्रंप ने कहा था कि भारत एशिया प्रशांत के क्षेत्र में एक ऐसा देश है जो प्रगति कर रहा है.
नरेंद्र मोदी ने कहा – “भारत और अमेरिका के बीच रिलेशन और गहरे हो रहे हैं। आप भी अनुभव करते होंगे कि दोनों देश आपसी हितों से ऊपर उठकर साथ में काम कर रहे हैं। एशिया के हितों के लिए काम कर सकते हैं। विश्व में मानवता की भलाई के लिए काम कर सकते हैं। ऐसे कई विषयों पर हम मिलकर चल रहे हैं।” “राष्ट्रपति ट्रम्प पिछले दिनों जहां भी गए हैं, जहां भी उन्हें भारत के बारे में कहने का मौका मिला है। उन्होंने भारत के बारे में बड़ी बातें कहीं हैं। बहुत ही आशावादी भाव व्यक्त किया है। मैं भी विश्वास दिलाता हूं कि विश्व की भारत से जो उम्मीदें हैं, अमेरिका की जो अपेक्षाएं हैं, उन पर वह खरा उतरने के लिए भारत भरपूर कोशिशें करता रहा है और करता रहेगा। मैं फिर एक बार ट्रम्प का आभार व्यक्त करता हूं।”
चीन दौरे पर डोनाल्ड ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, “जैसे भारत ने अपनी इकोनॉमी को खोला, उसमें बहुत तेजी से प्रगति की। नरेंद्र मोदी ने भारत जैसे एक अरब से ज्यादा लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।”
ट्रम्प-मोदी तीसरी बार मिले. मोदी जून में अमेरिका दौरे पर गए थे। यहां दोनों नेताओं के बीच बाइलेटरल टॉक हुई थी। इस दौरान उन्होंने ट्रम्प की बेटी इवांका को भारत आने का न्योता दिया था। वे भारत में 28 से 30 नवंबर तक चलने वाली ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेंगी।