पाक आर्मी चीफ बाजवा ने गले लगाकर कहा- वह शांति चाहते हैं
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाक आर्मी चीफ से गले मिलने को लेकर बहस छिड़ गई है। आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं।