बेंगलुरु – शरारती तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर किया पथराव, खिड़कियों के शीशे चटके

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। इससे ट्रेन के एक डिब्बे की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): बेंगलुरु में तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने से ट्रैन की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पश्चिम रेलवे ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जा रही थी। रेलवे ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। इससे ट्रेन के एक डिब्बे की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना आज कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु मंडल में जनवरी में ट्रेनों में पथराव के 21 मामले और फरवरी में ऐसे 13 मामले दर्ज किए।

Leave A Reply