(न्यूज़लाइवनाउ-J&K):जम्मू-कश्मीर की शांत पहलगाम घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त और निर्णायक कदम उठाए हैं। इस हमले में कुल 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर मासूम पर्यटक शामिल थे। इस बर्बर हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए पांच बड़े फैसलों की घोषणा की है।
- पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश – भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने का आदेश दिया है।
- अटारी बॉर्डर पूरी तरह सील – भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार और यातायात के प्रमुख रास्ते अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।
- सिंधु जल समझौता खत्म – वर्षों पुराना सिंधु जल संधि, जो भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे का आधार थी, अब रद्द कर दी गई है। यह एक बड़ा कूटनीतिक प्रहार माना जा रहा है।
- पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर रोक – भारत ने अब पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा देना बंद कर दिया है। कोई भी नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- पाक उच्चायोग के स्टाफ में कटौती – नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी जाएगी। यह सीधा संकेत है कि भारत अब बातचीत से ज्यादा कार्रवाई के मूड में है।
इन कदमों से स्पष्ट है कि भारत अब आतंक को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की जान की कीमत पर कोई समझौता नहीं होगा।
Comments are closed.