CBI विवाद : पुलिस ने लिया राहुल गांधी को हिरासत में, एक घंटे के लिए रहना पड़ा थाने में
हुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में करीब एक घंटे तक पुलिस हिरासत में रहे।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में करीब एक घंटे तक पुलिस हिरासत में रहे।पुलिस स्टेशन से निकलते ही राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए संवाददाताओं से कहा- “पीएम मोदी भाग सकते हैं लेकिन सच को छिपा नहीं सकते हैं। सच्चाई सामने आएगी। सीबीआई डायरेक्टर के खिलाफ प्रधानमंत्री की कार्रवाई से यह खौफ का वातावरण पैदा हुआ है।”इससे पहले वहां एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गांधी ने मोदी पर सीबीआई, चुनाव आयोग और प्रवर्तन निदेशालय समेत अन्य संस्थानों को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।