दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन,

कांग्रेस के जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से धन हो गया। कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी शोक व्यक्ति किया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पंजाब में यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का हो गया है। लुधियाना के पास जारी यात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। पार्टी के नेताओं ने कहा है कि इस यात्रा कार्यक्रम में आज कुछ बदलाव किए जाएंगे।

राहुल गांधी समेत तमाम नेता सांसद के घर के लिए रवाना हो गए हैं। सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज रोक दी गई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही ठंड के इस मौसम में हृदय स्वास्थ्य की जटिलताओं को लेकर अलर्ट करते रहे हैं। भीषण ठंड के कारण हृदय गति बढ़ने और दिल का दौरा-स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Leave A Reply