गणपति पंडाल पर फेंके गए पत्थर, सूरत में तनाव

NLN – गुजरात: रविवार देर रात 6 जिहादियों के झुंड ने गुजरात कि राजधानी सूरत के लालगेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल पर पथराव कर दिया। इसके विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पथराव करने वाले सभी जिहादियों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव की वारदात का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों में से 4 वयस्क और 2 नाबालिग हैं। सभी आरोपी टेंपो में सवार होकर आए थे। सैयदपुरा इलाके में ‘वरियावी चा राजा’ के नाम से प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा पर छह युवकों ने पत्थर फेंका। पथराव के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन पूजा आयोजकों ने सभी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद जिहादियों के परिजन और उनके इलाके के 200 से ज्यादा लोग थाने पहुंच गए। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच भी पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और 10 से ज्यादा आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

बताया जा रहा है कि, थाने के बगल वाली सड़क से पथराव हुआ। जिस गणेश पंडाल में पथराव की घटना हुई, वहां से पुलिस चौकी महज 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस चौकी के करीब एक मुख्य सड़क और 6 गलियां हैं। रात करीब साढ़े दस बजे थाने की एक गली से पथराव शुरू हुआ और इसके बाद तीन गलियों से पथराव होने लगा। सूचना मिलते ही सूरत पुलिस की क्राइम ब्रांच, SOG, PCB समेत सभी एजेंसियों के पुलिसकर्मी सैयदपुरा पहुंच गए।

दोबारा पथराव के बाद तनाव वाले हालात हो गए। इसके बाद रात 12:40 बजे सैयदपुरा पुलिस चौकी के पास से गुजरने वाली सड़क से फिर पथराव शुरू हो गया। देर रात दोबारा पथराव के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। भीड़ ने सैयदपुरा थाने को घेर लिया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई। लोगों की भीड़ ने पूरे इलाके में जमकर उत्पात मचाया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की। 

पथराव में DCP विजय गुर्जर समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घटना में आसपास की इमारतों से भी पथराव किया गया। इसके बाद देर रात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ पर आंसू गैस के करीब 10 गोले भी दागे गए। 

Comments are closed.