नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर Gen-Z सड़कों पर उतरे, मचा बवाल, 1 की मौत

(न्यूज़लाइवनाउ-Nepal) हालही में नेपाल की राजधानी काठमांडू में युवाओं ने सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन करने के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सोमवार को काठमांडू की सड़कों पर Gen-Z बड़ी संख्या में उतरे। विरोध बढ़ने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ता देख हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।

बानेश्वर में भड़की झड़पों के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल एक प्रदर्शनकारी ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब भी कई घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दमक में प्रदर्शनकारियों ने दमक चौक से नगरपालिका कार्यालय तक मार्च निकाला, जहां उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का पुतला जलाया और कार्यालय का गेट तोड़ने का प्रयास किया। बिगड़ते हालात को देखते हुए सेना की तैनाती की गई है।

हामी नेपाल’ के बैनर तले प्रदर्शन


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे से ही प्रदर्शनकारी काठमांडू के मैतीघर इलाके में इकट्ठा होने लगे। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ‘नेपो किड’ और ‘नेपो बेबीज’ जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। सरकार द्वारा गैर-पंजीकृत प्लेटफ़ॉर्म्स पर रोक लगाने के निर्णय के बाद यह आंदोलन और तेज हो गया। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया कि इस रैली का आयोजन ‘हामी नेपाल’ समूह ने किया था और इसके लिए पूर्व अनुमति भी ली गई थी।

नेपाल के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा


नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने पद से त्यागपत्र सौंप दिया है। द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनों के दौरान हुई जनहानि और नुकसान की नैतिक जवाबदेही लेते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा पेश किया। इस दौरान लेखक ने कहा, “नैतिक आधार पर मैं इस पद पर बने रहने का हकदार नहीं हूं।”

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Comments are closed.