उत्तराखंड में आपदा के लिए निर्माण कार्य नहीं, ग्लोबल वॉर्मिंग जिम्मेदार’, बोले CM धामी

(न्यूज़लाइवनाउ-Uttarakhand) देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को नई दिशा देने, उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सशक्त बनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई दिल्ली के भारत मंडपम में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो व एवं अवार्ड्स 2025 का आयोजन हुआ।

समारोह में उद्योग, मनोरंजन और एमएसएमई जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को सम्मानित भी किया।

‘अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत एक बहुत अच्छा आयोजन है। भारत में इस दिशा में बहुत काम हो रहा है। निर्यात की क्षमताएं बढ़ रही हैं। जिस तेज गति से हर भारतीय की भावना है कि हम अपने देश की चीजों का ही उपयोग करें- यह 2047 का विजन है।

हमें यह लक्ष्य को प्राप्त करना है। जीएसटी में सरकार के निर्णय से 300 उत्पादों पर बहुत लाभ मिल रहा है। देश भर के अंदर रोड नेटवर्क का विस्तार हुआ है।भारत की निर्यात क्षमताएं बढ़ रहीव्यापार में बड़े देशों के साथ रिश्ते जैसे अंतरराष्ट्रीय घटकों के असर पर बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने कहा, अमेरिकी नीतियों का बहुत प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

पीएम ने जिस शक्ति के साथ स्वदेशी अपनाने के लिए अपील की है, उससे देश को बहुत फायदा मिल रहा है। आज छोटे-छोटे उत्पाद घर-घर तक पहुंच रहे हैं। आज छोटे-छोटे उद्योग लगाने के क्षमतावान लोग थे उन्हें पहले कठिनाइयां होती थी। आज महिला समूहों को 15 लाख रुपये तक के लोन दिए जा रह हैं।

देश में स्वदेशी मेले का कार्यक्रम चल रहा है। खेल हमें एक दूसरे का केयर करना सिखाता है: मोहम्मद कैफइंसान के व्यक्तित्व को संवारने और जीवन में खेल की अहमियत बताते हुए मोहम्मद कैफ ने अमर उजाला के मंच से कहा, खेल हमें एक दूसरे का केयर करना सिखाता है।

बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ दूसरे खिलाड़ियों का भी टीम के लिए योगदान रहता है। हर प्लेयर का एक रोल होता है। यह खिलाड़ी समझता है। हर खिलाड़ी टीम के लिए जरूरी होता है। हर प्लेयर का एक योगदान होता है। अपनी भूमिका हर प्लेयर को निभानी होती है।

उत्तराखंड में आपदा का संबंध ग्लोबल वॉर्मिंग से

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा नहीं हैं निर्माण कार्य हो रहे हैं इसलिए उत्तराखंड में आपदा आ रही है, इसका ग्लोबल वार्मिंग से संबंध है। हम विभिन्न संस्थानों की मदद लेकर इसका अध्ययन भी कर रहे हैं।

Comments are closed.