High Court ने खारिज की लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली।लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका को झारखंड हाई कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है. मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में चल रही थी. लालू प्रसाद यादव की ओर से हस्ताक्षेप जमानत याचिका दायर की गई थी, उसी जमानत याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी. लालू यादव ने बीमारी होने का हवाला दिया था. लालू का कहना है कि वो रांची से बाहर इलाज कराना चाहते हैं.

पिछले दो तारीख से लालू की ओर से विरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल लालू की जमानत की पैरवी करने दिल्ली से आये थे.

Leave A Reply