दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दी ‘PAN PAN PAN’ चेतावनी
(न्यूज़लाइवनाउ-Delhi) बुधवार को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6271 को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन रूप से उतारना पड़ा। उड़ान के दौरान जब पायलट को इंजन में गड़बड़ी का आभास हुआ, तब उसने रेडियो पर ‘PAN PAN PAN’ संदेश प्रसारित किया, जो यह बताने के लिए होता है कि विमान में कोई आवश्यक स्थिति है, लेकिन वह सीधे खतरे की श्रेणी में नहीं आती।
विमान में सवार थे 191 यात्री
यह फ्लाइट एयरबस A320neo विमान से संचालित हो रही थी और इसमें कुल 191 लोग सवार थे। उड़ान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी और इसका गंतव्य गोवा एयरपोर्ट था। इंजन में तकनीकी समस्या सामने आने के बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया। फ्लाइट ने रात 9:53 बजे सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
Comments are closed.