नाबालिग से दुष्कर्म , पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, चौथा फरार

मेला देखने गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में सुभाष ओरांव, ईतेश टोप्पो और संतोष टोप्पो को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी अभी भी फरार है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): मेला देखने गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में सुभाष ओरांव, ईतेश टोप्पो और संतोष टोप्पो को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी अभी भी फरार है।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ जगन्नाथपुर इलाके में एक मेले में गई थी। उसकी बहन को जानने वाला एक व्यक्ति सुभाष ओरांव उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया, इसके बाद चारों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। रांची के एसपी नौशाद आलम ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 (ए), 376 (डी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।

Comments are closed.