शादी से नाखुश पति ने पत्नी की हत्या, इससे पहले बिचौलिए को मारने का था प्लान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में चार महीने पहले हुई शादी से नाखुश पति ने शुक्रवार की सुबह तड़के पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में चार महीने पहले हुई शादी से नाखुश पति ने शुक्रवार की सुबह तड़के पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक मामला जिला के भोपा कोतवाली क्षेत्र के गाव गादला का है। बताया गया है कि मखियाली गांव के रहने वाले नसीम की चार माह पहले गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की रहने वाली तमन्ना के साथ शादी हुई थी। ये रिश्ता नसीम के मौसेरे भाई सद्दाम ने कराया था, लेकिन शादी के बाद से ही नसीम और तमन्ना में विवाद होने शुरू हो गए।

नसीम और तमन्ना शादी कराने वाले सद्दाम को कोसने लगे। उसी को जिम्मेदार ठहराते थे। जिला पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नसीम और तमन्ना बाइक से सद्दाम के घर पहुंचे। दोनों के पास दो इंग्लिश पिस्टल थीं। दोनों ने सद्दाम के घर पर पहुंच कर फायरिंग की। सद्दाम के परिवार वाले छिप गए। इस दौरान एक पड़ोसी ने शोर मचाया तो दोनों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। फायरिंग में सद्दाम के पड़ोसी के गले पर गोली लगी। हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। इसके बाद आरोपी नसीम और तमन्ना बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गए। बताया गया है कि इस दौरान भी नसीम और तमन्ना में विवाद हो रहा था। गांव से निकलते ही नसीम की बाइक खराब हो गई, जिसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया।

बाइक खराब होने पर फिर से दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर नसीम ने तमन्ना के सीने पर पिस्टल सटा कर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला गिर पड़ी। इसके बाद नसीम ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद तमन्ना सड़क किनारे पड़ी तड़पती रही। मौके पर पहुंची पुलिस जब दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed.