पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर: इशाक डार का ऐलान, 6 समझौतों पर हस्ताक्षर

(न्यूज़लाइवनाउ-Pakistan) पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच छह अहम करार पर सहमति बनी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने घोषणा की कि बांग्लादेशी अधिकारियों को पाकिस्तान में विशेष ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी।

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पाकिस्तान लगातार मोहम्मद यूनुस की नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ नए कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। शिक्षा व्यवस्था खुद पाकिस्तान में खस्ता हालात में है, बावजूद इसके वह बांग्लादेशी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है। इसी सिलसिले में दोनों देशों ने मिलकर पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर की नींव रखी है। इस जानकारी को पाक विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर साझा किया।

बांग्लादेशी छात्रों को स्कॉलरशिप देगा पाकिस्तान

विदेश मंत्रालय के मुताबिक अगले पांच वर्षों में 500 स्कॉलरशिप बांग्लादेशी छात्रों को पाकिस्तान में पढ़ाई के लिए दी जाएंगी। इनमें से 25% मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवंटित होंगी। साथ ही आने वाले वर्षों में 100 बांग्लादेशी प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गई है।

शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर ढाका पहुंचे इशाक डार ने कहा— “तकनीकी सहयोग कार्यक्रम के तहत बांग्लादेशी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की संख्या 5 से बढ़ाकर 25 करने का निर्णय लिया गया है।

”22 अगस्त 2025 को पाक विदेश कार्यालय ने स्पष्ट किया था कि इन बैठकों में द्विपक्षीय रिश्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत होगी।

दोनों देशों के बीच हुए 6 समझौतों में—राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री,दोनों देशों की विदेश सेवा अकादमी के बीच एमओयू,और सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम शामिल हैं।

आर्थिक संकट में घिरा पाकिस्तान और स्कॉलरशिप का ऐलानगौरतलब है कि पाकिस्तान खुद आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और आईएमएफ सहित कई देशों से कर्ज मांगने की स्थिति में है। हाल ही में आईएमएफ ने सख्त शर्तें रखते हुए पाकिस्तान को केंद्रीय बैंक बोर्ड से वित्त सचिव हटाने और डिप्टी गवर्नर पदों को भरने का निर्देश दिया था।

पाकिस्तान इस समय 7 अरब डॉलर के ऋण पैकेज को लागू कर रहा है और उसे हर किस्त तभी मिलती है जब वह आईएमएफ की तय शर्तों को मानता है।

Comments are closed.