नेपाल में विमान हादसा 68 शव निकाले गए, 1 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक

नेपाल विमान हादसे में रविवार शाम तक 68 शव निकाल लिए गए हैं। विवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): नेपाल विमान हादसे में रविवार शाम तक 68 शव निकाल लिए गए हैं। विवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया। इससे प्लेन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। वहीं, एयरपोर्ट ऑथरिटी की अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह विमान हादसा मौसम की खराबी के कारण नहीं। हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। जबकि उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। उस समय कोई भी तकनीकी खराबी नहीं दिखाई दी। उड़ान भरने के बाद विमान में मैकेनिकल दिक्कत आई। जिसके बारे में जांच जारी है।

अधिकारी टेक बहादुर केसी ने बताया कि विमान के मलबे से 68 शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा। अभी तक सिर्फ पांच शवों की पहचान हो पाई है। बाकी शवों को पहचानना मुश्किल है। फ्लाइट में सवार चार अन्य लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। इनकी तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा गया है।

पांच भारतीय यात्री भी विमान में सवार थे। अब तक 20 शवों की पहचान हो गई है। पहचान नहीं हुए शवों को DNA परीक्षण के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडू भेजा जाएगा। विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रेंच नागरिक थे। इनमें 3 नवजात और 3 लड़के भी शामिल हैं। एयरलांइस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि विमान के मलबे से अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है।

1 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक

नेपाल सरकार ने हादसे को लेकर कुल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मरने वालों में 53 नेपाली नागरिक शामिल हैं। म को अंधेरा होने के बाद राहत कार्य की गति कुछ धीरे हो गई है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के हेड प्रमुख जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने कहा, शवों को सुरक्षित रखवा दिया है। उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply