गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन PM मोदी का मेगा शो, भरी सी प्लेन में उड़ान

गुजरात में प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा शो ने खूब सुर्खियां बटोरीं. प्रधानमंत्री ने आज अहमदाबाद में सी प्लेन में उड़ान भरी. चुनावी माहौल में लोगों के दिलों में ‘लैंड’ करने का प्रधानमंत्री ने आज आखिली दांव खेला.

क्या क्या रहा दिनभर का घटनाक्रम?
साबरमती नदी पर पीएम मोदी के एक मेगा शो ने रिवरफ्रंट को और भी खास बना दिया. सुबह करीब 10.50 बजे मोदी मोदी के नारों के बीच पीएम मोदी ने सीप्लेन से उड़ान भरी.




मोदी इस 14 सीटर वाले प्लेन में सवार हुए और फिर कुछ ही सेकेंड में प्लेन का इंजन स्टार्ट हआ, प्लेन पानी में धीरे धीरे किसी नाव की तरह बढ़ने लगा.
इस दौरान प्रधानमंत्री सीप्लेन की विंडो से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे. थोड़ी दूर जाने के बाद प्लेन ने यूटर्न लिया और फिर तेजी दौड़ता हुआ आसमान में उड़ गया.
गुजरात में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनावी सफर के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अंबाजी मंदिर पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां तक पहुंचने के लिए सी-प्लेन का सहारा लिया. इससे पहले साबरमती नदी में सी-प्लेन उतरा और सरदार ब्रिज से पीएम मोदी सी-प्लेन में बैठे और धरोई डैम पहुंचे. ये पहली बार होगा जब पीएम सी प्लेन की सवारी की है. दिखने में शानदार दिख रहे इस प्लेन की खासियतें भी शानदार हैं. फिलहाल अभी सीप्लेन का ट्रायल चल रहा है.



इस सी-प्लेन की कीमत 4 मिलियन डॉलर (25 करोड़) बताई जा रही है.
* जमीन के साथ-साथ पानी में भी लैंड हो सकता है सी-प्लेन.
* इस प्लेन में पायलेट सहित 10 पैसेंजर्स एक बार में बैठ सकते हैं.
* इस प्लेन की अधिकतम स्पीड 339 किमी/घंटा है.
* इस प्लेन की लंबाई 15 फीट 3 इंच है और वजन 1,710 किलो है.

Leave A Reply