अमेरिकी महिला मंत्री के साथ राजनाथ सिंह ने किया डांस, तस्वीरें में देखें पीएम मोदी के मंत्रियों की होली

होली का त्योहार अपने साथ रंगों का उल्लास और खुमारी लेकर आता है। ये दिन ही ऐसा ही कि कोई खुद को रोक नहीं पाता फिर चाहे वो आम लोग हों या राजनेता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने नई दिल्ली के आधिकारिक आवास पर होली का जमकर जश्न मनाया. इस दौरान वो अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ होली गीतों पर जमकर थिरके।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): होली का त्योहार अपने साथ रंगों का उल्लास और खुमारी लेकर आता है। ये दिन ही ऐसा ही कि कोई खुद को रोक नहीं पाता फिर चाहे वो आम लोग हों या राजनेता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने नई दिल्ली के आधिकारिक आवास पर होली का जमकर जश्न मनाया. इस दौरान वो अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ होली गीतों पर जमकर थिरके।

होली के रंग में हर कोई सराबोर है। नेता, मंत्री, सांसद और आम जनता सब होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के साथ होली के मौके पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के घर पर होली खेलने वालों में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पीयूष गोयल भी शामिल थे।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो बुधवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आधिकारिक आवास पर होली समारोह में शामिल हुईं। रायमोंडो इस समय भारत के दौरे पर हैं। सिंह ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी रक्षा मंत्री के आवास पर होली समारोह में शामिल हुए।सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह और जीना रायमोंडो के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू पत्नी सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर होली की पोशाक और अबीर-गुलाल से सराबोर होकर पहुंचे थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने आवास पर पत्नी संग ‘फाग’ गाया और होली का त्योहार मनाया। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए, उन्होंने अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली के जश्न में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी पहुंचे.होली की पोशाक में अबीर-गुलाल में रंगे दिखे.वहीं इस बीच, बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना में अपन आवास पर पारंपरिक लट्ठमार होली मनाई।

Leave A Reply