RTI में बड़ा खुलासा: UIDAI ने कहा- 210 सरकारी वेबसाइटों ने ही लीक की Aadhar Card की निजी जानकारी

आधार जारी करने वाली संस्‍था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने कहा है कि केंद्र और राज्‍य सरकारों की 200 से ज्‍यादा वेबसाइट्स ने आधार की डिटेल लीक की है। इसमें आधार लाभार्थियों के नाम और पते जैसी जानकारियां शामिल हैं। यूआईडीएआई ने या उसकी तरफ से कभी भी आधार डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है। एक आरटीआई के जवाब में यूआईडीएआई ने यह जानकारी दी है।   यूआईडीएआई ने कहा है कि उसने आधार डिटेल लीक मामले को संज्ञान में लिया और उन सभी वेबसाइट्स से डाटा हटा दिया है।हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि डाटा लीक करने की घटना कब हुई।

210 वेबसाइटों पर जानकारी लीक UIDAI की ओर से यह कहा गया है कि उन्होंने कभी आधार कार्ड के डाटा को लीक नहीं किया। UIDAI ने कहा है कि यह पाया गया है कि शैक्षणिक संस्थाओं के साथ – साथ केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की करीब 210 वेबसाइटों पर किन्हीं योजनाओं के लाभार्थियों के नाम पते और अन्य जानकारियां लीक कर दी गई हैं।

होने वाला बदलाव गौरतलब है कि बीते दिनों खबर आई थी किUIDAI की ओर से जल्द ही आधार के नामांकन और उसमें जानकारी अपडेट करने को लेकर एक बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। इस बदलाव के तहत आधार कार्ड बनाने या फिर उस पर किसी जानकारी को अपडेट करने के लिए बैंकों, डाकघरों और सरकारी कार्यालयों के अधिकृत कर्मचारियों को इन आवेदनों पर बायोमीट्रिक साइन करने होंगे।

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने कहा था कि यह अहम कदम इसलिए उठाया जा रहा है कि ताकि बायोमीट्रिक और अन्य सूचनाओं के कलेक्शन को लेकर हो रही सुरक्षा चिंताओं को दूर किया जा सके।

बता दें कि सरकार की ओर से तमाम योजनाओं, यहां तक की शैक्षणिक संस्थाओं जैसे CBSE और तमाम राज्यों के बोर्ड ने आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। जिसके चलते तमाम लोगों को अपनी जानकारियों को लेकर सुरक्षा चिंता बढ़ गई है। सरकार की ओर से आश्वासन और दावे दोनों होते हैं लेकिन आधार कार्ड की जानकारियों को सुरक्षित रखने में फिलहाल सरकार फिसड्डी ही दिख रही है।

Leave A Reply