पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने किया अपने दूसरे पति का मर्डर

रामपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति का गला रेता. कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम वजीर नगर के जंगल में लाखन सिंह का 30 जून को शव मिला था। जिस पर उसकी पत्नी कुसुम ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस और एसओजी की टीम हत्या के खुलासे में लगी हुई थी। इस हत्या में लाखन सिंह की पत्नी कुसुम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति का गला रेता. कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम वजीर नगर के जंगल में लाखन सिंह का 30 जून को शव मिला था। जिस पर उसकी पत्नी कुसुम ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस और एसओजी की टीम हत्या के खुलासे में लगी हुई थी। इस हत्या में लाखन सिंह की पत्नी कुसुम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी कुसुम और उसका कारोबारी दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि महिला का प्रेमी प्रदीप भगत फरार है। उसे पकड़ने के लिए जगह- जगह दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम वजीर नगर के जंगल में लाखन सिंह का 30 जून को शव मिला था। जिस पर उसकी पत्नी कुसुम ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम हत्या के खुलासे में लगी हुई थी। परिजनों के फोन को सर्विलांस पर लगाया तो कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कुसुम की पहली शादी मृतक लाखन के बड़े भाई अतर सिंह से हुई थी। लेकिन चार साल पहले एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने कुसुम की शादी देवर लाखन से करा दी थी। इस दौरान कुसुम लाखन के ममेरे भाई से घंटों फोन पर बात करने लगी। लाखन और उसकी मान कुसुम को प्रदीप से बात करने से रोका

बस यही बात कुसुम को पसंद नहीं आई और उसने अपने प्रेमी प्रदीप भगत और बिजनेस के साथ मिलकर लाखन की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कुसुम और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन प्रदीप भगत फरार है, उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस मामले को सुलझाने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।

Comments are closed.