जम्मू कश्मीर के राजौरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन – 2 जवान शहीद

राजौरी जिले के डुंगानोन नाला में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के डुंगानोन नाला में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में हवलदार सुधीर कुमार और परमवीर सिंह के रूप में पहचाने गए 2 सिपाही घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि दोनों को तत्काल राजौरी शहर के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

Comments are closed.