अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जवाब के दौरान गिनाईं सरकार की उपलब्धि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि देश में अविश्वास की कहीं भी झलक नहीं है। देश की जनता को सबसे ज्यादा विश्वास पीएम मोदी पर है। और ना ही जनता को अविश्वास है और ना ही सदन को अविश्वास है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि देश में अविश्वास की कहीं भी झलक नहीं है। देश की जनता को सबसे ज्यादा विश्वास पीएम मोदी पर है। और ना ही जनता को अविश्वास है और ना ही सदन को अविश्वास है। पीएम मोदी 24 घंटे में 17 घंटे काम करने वाले पीएम हैं। पीएम मोदी ने नारा दिया है कि भ्रष्टाचार क्विट इंडिया। जनता ने लगातार दो बार नरेंद्र मोदी की स्थिर सरकार बनवाई। 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

शाह ने कहा कि जनता सब जानती है। 1999 में अटलजी ने संसद के फैसले को सर्वोपरि माना। पीएम मोदी ने खुद गरीबा का दंश झेला है। मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए ढेरों योजनाएं लाई। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नाम पर जनता को धोखा दिया। अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

हम कर्ज माफ करने में विश्वास नहीं रखते। बल्कि हम किसानों को सक्षम बनाने दिशा में कार्य कर रहे हैं हम चाहते हैं कि किसानों को कर्ज देना ही ना पड़े। 14.5 करोड़ किसानों को 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए दिए। यूपीए का चरित्र सत्ता बचाने के लिए भ्रष्टाचार करना है। मोदी सरकार की योजना रेवड़ी योजना नहीं होती हैं। मोदी सरकार किसानों को कर्ज से छुटकारा दिलाती है। जनधन योजना को लेकर हमारा मजाक उड़ाया गया। नीतीश कुमार ने जनधन योजना का मजाक उड़ाया था। कांग्रेस सरकार में एक रुपए में 85 पैसे कौन खा जाता था। मोदी सरकार ने सीधे पैसे खाते में पहुंचाए।

शाह ने कहा कि राहुल गांधी को 13 बार राजनीति में लॉन्च किया गया, 13 बार फेल हुए। शाह ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि साल 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। 9 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से 5वें नंबर पर लाए। 2027 तक भारत को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे।

शाह ने कहा कि यूपीए सरकार में आए दिन आतंकी देश में घुस आते थे। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की। हमारी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। हम युद्धग्रस्त देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाए। पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया। भारत आज रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र है। पीएम मोदी इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्हें 14 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला।

Comments are closed.