Vodafone Idea ने दी Jio को चुनौती, लॉन्च किया नया प्लान
Vodafone Idea के इस प्लान में यूजर्स को डाटा के साथ ही फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : Vodafone Idea ने टेलिकॉम सेक्टर में चल रहे टैरिफ वॉर में इस बार रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के प्लान्स को चुनौती देने के लिए 149 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। Vodafone Idea के इस प्लान में यूजर्स को डाटा के साथ ही फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। Vodafone Idea के अलावा रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान पहले से ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
Reliance Jio 149 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो का यह प्लान पहले से ही बाजार में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा का लाभ दिया जाता है। यानी कि, कुल मिलाकर यूजर्स को 42GB डाटा का लाभ मिलता है। साथ ही, जियो के अन्य प्लान्स की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को देश भर में फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। यूजर्स प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस के साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
Vodafone Idea के इस नए प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही प्रतिदिन कॉलिंग के लिए 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट की फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। Vodafone Idea के इस प्लान में आप 100 यूनिक नंबर पर ही फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। डाटा की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 33GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, केरल और कर्नाटक सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इससे पहले Vodafone Idea ने 6 नए पैक्स लॉन्च किए हैं, जिसमें यूजर्स को डाटा और कॉलिंग का लाभ लंबी वैलिडिटी के साथ मिलता है। इन 6 नए प्लान्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।