‘सबके मुखिया तो हम हैं’, ट्रंप का नाम लिए बिना राजनाथ सिंह का व्यंग्य; बोले- कुछ लोगों को भारत की तरक्की नागवार
(न्यूज़लाइवनाउ-India) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें भारत की प्रगति रास नहीं आ रही है। उन्हें यह अच्छा नहीं लग रहा कि “सबके मुखिया तो हम हैं।
वे सोच रहे हैं कि भारत इतनी तेज रफ्तार से आगे कैसे बढ़ रहा है। कुछ ताकतें कोशिश में हैं कि भारत में, भारतीय कारीगरों द्वारा बनाई गई वस्तुएं उन देशों के उत्पादों से ज्यादा महंगी पड़ें।
राजनाथ सिंह रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले के दौरे पर पहुंचे। उमरिया गांव स्थित औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रेल कोच निर्माण इकाई का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कई लोग चाहते हैं कि भारतीय वस्तुएं महंगी होकर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अपनी पकड़ खो दें, ताकि उन्हें खरीदार न मिलें। लेकिन भारत की प्रगति इतनी तेज है कि मैं दृढ़ विश्वास के साथ कह सकता हूं— अब दुनिया की कोई भी शक्ति भारत को वैश्विक महाशक्ति बनने से रोक नहीं सकती।
Comments are closed.