हजारों फीट की ऊंचाई पर मां ने दिया बच्चे को जन्म

इसके बाद विमान में केबिन क्रू और अन्य महिला यात्रियों की मदद से उसकी डिलिवरी कराई गई

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एतिहाद एयरवेज के विमान को मुंबई डायवर्ट करना पड़ा है। यह विमान अबू धाबी से जकार्ता जा रहा था, लेकिन विमान में मौजूद एक गर्भवती महिला के कारण उसे मुंबई डायवर्ट करना पड़ा। इस महिला में विमान में ही एक बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन एतिहातन क्रू मेंबर्स ने विमान को डायवर्ट करना उचित समझा। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को फ्लाइट में यात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इसके बाद विमान में केबिन क्रू और अन्य महिला यात्रियों की मदद से उसकी डिलिवरी कराई गई। इस बीच विमान के चालक दल के सदस्यों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी।एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान संख्या- EY 474 में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई। उड़ान के दौरान ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद विमान को मुंबई में उतारकर महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है इससे पहले जून 2018 में भी सऊदी अरब से कोच्चि आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में भी एक बच्चे का जन्म हुआ था। इससे पहले एक खबर न्यूयॉर्क से भी आई थी। वहां भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर ने जमीन से 35 हजार फीट पर उड़ रहे विमान में एक महिला की डिलीवरी करवाई थी।

Leave A Reply