अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में , कुल्लू सांईस स्कूल के नाम रही अनुशासन शील्ड
बजौरा स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को हुआ समापन
कुल्लू : जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में पांच जून से तीन दिवसीय छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन गुरुवार को धूमधाम से हुआ। तीन दिनों तक चली इस छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्रिश्चिन नर्सिंग संस्थान कुल्लू के निदेशक सुखदेव मसीह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजन समिति व जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन द्वारा उनका यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, कुल्लूवी टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि ने तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का विधिवत समापन गुरुवार को किया। इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया और मुख्यातिथि को सलामी दी। तीन दिनों तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में कुल्लू खंड के उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के सैंकड़ों खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।
समापन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कुल्लवी नाटी डाली और मुख्यातिथि ने भी छात्राओं संग नाटी डाली। इस दौरान मुख्यातिथि ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्कूल की एक गरीब छात्रा को नर्सिंग संस्थान में मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से शरीर स्वस्थ और चुस्त रहता है। उन्होंने स्कूल में आयोजित हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन को बधाई दी। साथ ही इस दौरान मुख्यातिथि ने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल के लिए 11 हजार रुपए भी दिए। तीन दिनों तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेल गतिविधियों खो-खो, बालीबाल, कब्बड्डी, बैडमिंटन आदि के मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई, और इन प्रतियोगिताओं में विजेता रही सभी टीमों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। तीन दिनों तक चली इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में बॉलीबाल में न्यूली प्रथम स्थान पर रहा और गड़सा स्कूल की टीम रनरअप रही। इसके साथ ही खो-खो में गड़सा स्कूल विजेता रहा और रनरअप टीम बजौरा रही। वहीं कब्बड्डी में मौहल स्कूल की टीम विजेता रही और रनरअप थरास की टीम रही। वहीं बैडमिंटन में स्नोर वैली बजौरा की टीम विजेता रही और गड़सा की टीम रनरअप रही, मार्चपास्र्ट में जरी, जल्लूग्रां और कुल्लू छात्र स्कूल की टीम सामूहिक तौर पर विजेता रही। तीन दिनों तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में कुल्लू सांईस स्कूल की टीम अनुशासन में प्रथम पर रही। प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता रही सभी टीमों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।