आलिया भट्ट ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजाहर, रणबीर कपूर को चूम कर कहा ‘आई लव यू’

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चूम कर उन्हें ‘आई लव यू’ बोल खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : 4वें फिल्मफेयर अवॉर्ड (64th FilmFare Awards) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘राजी’ (Raazi) ने धूम मचा दी। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड (FilmFare Awards Winner List) अपने नाम किए। लेकिन इस अवॉर्ड शो का मिजाज उस समय रंगीन हो गया, जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चूम कर उन्हें ‘आई लव यू’ बोल खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्यार के इजहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शनिवार रात अवॉर्ड शो में फिल्म ‘राजी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार लेने के लिए मंच पर आईं आलिया ने रणबीर को अपने लिए ‘बेहद खास’ बताया।

https://twitter.com/RanbirKUniverse/status/1109573931080384513

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इस अंदाज ने जहां दर्शकों को चौंका दिया, वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का चेहरा शर्म से लाल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आलिया रणबीर को ‘आई लव यू’ कहती नजर आ रही हैं, वहीं रणबीर शर्माते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को ‘संजू’ में उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा होते ही उनके बगल में बैठीं आलिया ने उन्हें गले से लगा लिया और उनके गाल को चूम लिया।इसके बाद, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी दूसरी तरफ बैठे ‘संजू’ के अपने सह-कलाकार विक्की कौशल की तरफ घूम गए और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर चूमा। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर को फिल्मफेयर ट्रॉफी पकड़े देखकर रणबीर की मां नीतू कपूर बहुत खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुशी जताते हुए लिखा, “और ऐसे क्षण आपके सारे तनाव को भुला देते हैं। शुभकामनाएं, बेहद गर्व और खुशी।” फिल्मों की बात करें तो आलिया और रणबीर आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे।

Leave A Reply