कुल्लू : अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर कविसम्मेलन का आयोजन

कुल्लू : अखिल भारतीय साहित्य परिषद की कुल्लू ब्रांच ने अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर कविसम्मेलन का आयोजन  किया। यह कार्यक्रम कल्लू स्तिथ देव सदन में हुआ। इस में  मुख्या अतिथि के  रूप में कुल्लू के  जिला अधिकारी  यूनुस  खान ,वित्त मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की सदस्य डॉ रीता सिंह ,IRMT  के भारतीय क्यूरेटर रमेश चन्देर ,IRMT की रूसी क्यूरेटर श्रीमती लारिसा सुर्जीना और श्रीमती विद्या शर्मा उपस्तिथ हुए।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों  का स्वागत करने के बाद यूनुस खान , डॉ रीता सिंह ,रमेश चन्देर ,श्रीमती लारिसा सुर्जीना ने पर्यावरण रक्षण , संस्कृति का रक्षण और युवाओं के बीच अपनी संस्कृति की  तरफ घटती रूचि पर चिंता ज़ाहिर की। सभी ने प्रकृतिक  घरोहर के संरक्षण और संवर्धन पे जोर दिया। डॉ रीता सिंह ने एक विशेष साक्षात्कार्य में युवाओं को सलाह दी की आधुनिक ज्ञान के साथ साथ हमारी पारम्परिक घरोहरों को लेके  चलना भी ज़रूरी है। सभा में उपस्तिथ सभी कवी और कवित्रियों ने पर्यावरण की होती दुर्दशा का बखान किया।

Leave A Reply