जसलीन नहीं हैं मेरी गर्लफ्रेंड ! उनके पिता के कहने पर साथ गया था बिगबॉस के घर ! : अनूप जलोटा
अनूप जलोटा ने एक इवेंट में बताया कि बिग बॉस जैसे शो कभी भी उनकी प्रायोरिटी में नहीं रहे हैं और न ही इस शो ने उन्हें कभी अट्रैक्ट किया है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भजन गायक अनूप जलोटा ने एक बार फिर बिग बॉस और जसलीन मथारू से अपने रिलेशन को लेकर सफाई दी है। पूरे मामले में उन्होंने जसलीन के पिता केसर मथारू पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि केसर मथारू खुद चाहते थे कि मैं उनकी बेटी के साथ बिग बॉस के घर में जाऊं, वरना मुझे इस शो से कभी भी दिलचस्पी नहीं रही है।अनूप जलोटा ने एक इवेंट में बताया कि बिग बॉस जैसे शो कभी भी उनकी प्रायोरिटी में नहीं रहे हैं और न ही इस शो ने उन्हें कभी अट्रैक्ट किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने मुझे शो में आने के लिए कहा था इसलिए मैं चला गया। मैं शो में अकेला नहीं जाना चाहता था। इसी दौरान मेरी स्टूडेंट जसलीन के पिता केसर मथारू ने मुझसे रिक्वेस्ट की कि मैं उनकी बेटी के साथ बिग बॉस के घर में जाऊं।
![]()
अनूप ने कि जसलीन के पिता मेरे अच्छे दोस्त हैं इसलिए मैंने उनकी बात मान ली और मैं उनकी बेटी के साथ बिग बॉस के घर में गया। इवेंट के दौरान अनूप ने बताया कि बिग बॉस शो है ही ऐसा जो बिना मसाले में नहीं चलता। मैंने घर के अंदर वही किया जो मुझे बिग बॉस ने करने को कहा था। जसलीन मेरी गर्लफ्रेंड हैं ये बात सरासर झूठ है। न मैंने कभी ऐसी बात कही और न ऐसा कोई ऐलान किया था। उन्होंने आगे कहा कि घर से बाहर आने के बाद मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मुझे ऐसी जगह जाने का कभी भी शौक नहीं रहा। मेरे लिए भजन गायिकी ही काफी है।