पेट्रोल की क़ीमत में आई 7 पैसे की गिरावट

बुधवार को देश के चार बड़े राज्य में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट दर्ज हुई है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): पेट्रोल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी। बुधवार को देश के चार बड़े राज्य में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, डीजल के दाम मंगलवार के भाव पर स्थिर रहे। इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 73 रुपये है। तो वहीं डीजल 66.66 रुपये प्रति लीटर पर है।आपको बता दें कि दुनिया की बड़ी रिसर्च फर्म बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि सऊदी अरब की ओर से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ सकते हैं। इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चा तेल सस्ता होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए तो फायदेमंद है ही साथ में पेट्रोलडीज़ल सस्ता होने से आम लोगों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। बुधवार को पेट्रोल के भावकोलकाता में बुधवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.04 रुपये है। वहीं डीजल 68.40 रुपये प्रति लीटर पर है। मुम्बई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.59 रुपये है। तो डीजल 69.81 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.79 रुपये और डीजल 70.43 रुपये प्रति लीटर पर है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोलडीज़ल के रेट्स तय किए जाते हैं। जानें रोज सुबह कितने बजे बदलते हैं दाम सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रति दिन पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियमम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेटमें संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

Leave A Reply