(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की 17 वर्षीय बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में शुमार हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव पलक अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों की वजह से चर्चा का विषय बनती हैं. हाल ही में पलक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसमें उनका ग्लैमर देखते ही बन रहा है. इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा. मालूम हो कि मां श्वेता की तरह पलक की दिलचस्पी भी ग्लैमर की दुनिया में हैं, जल्द ही वह अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करेंगी.
देखें पलक का लेटेस्ट फोटोशूट.
https://www.instagram.com/p/BXR1sZVAvW9/?utm_source=ig_embed
पलक अपनी मां की तरह काफी क्यूट और स्टाइलिश हैं. चर्चाएं गर्म है कि पलक आगामी फिल्म ‘Quickie’ से डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में वे ‘तारे जमीन पर’ फेम दर्शील सफारी के साथ नजर आएंगी. कुछ दिनों पहले ही श्वेता ने पलक के डेब्यू की खबर को कन्फर्म करते हुए बताया कि फिलहाल एक फिल्म के लिए बात चल रही है. इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही किया जाएगा.