बेंगलुरु: फ्लिपकार्ट से मंगवाया था सोने का सिक्का, आया खाली डब्बा !

एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शख्स ने 20 ग्राम सोने का सिक्का ऑर्डर किया, लेकिन जब पार्सल उसके घर आया तो डिब्बा खाली निकला।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): ईकॉमर्स वेबसाइट के जरिये ठगी करने का एक नया मामला बेंगलुरु में सामने आया है। यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शख्स ने 20 ग्राम सोने का सिक्का ऑर्डर किया, लेकिन जब पार्सल उसके घर आया तो डिब्बा खाली निकला। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अमित गर्ग ने फ्लिपकार्ट के जरिये पीवीसी लॉजिस्टिक्स से 20 ग्राम सोने का सिक्का दिसंबर 2017 में ऑर्डर किया था। लेकिन जब उन्होंने बॉक्स देखा तो वो खाली निकला। इसके बाद गर्ग ने इसकी शिकायत फ्लिपकार्ट से की तो उन्हें कोई जवाब नहीं आया। आखिरकार गर्ग ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस से की। पुलिस ने फ्लिपकार्ट और पीवीसी लॉजिस्टिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। गर्ग ने बताया कि उन्होंने 20 ग्राम सोने के सिक्के के लिए 61 हजार रुपये चुकाए थे। जब उनके पास पार्सल आया तो उसे उन्होंने सीसीटीवी के सामने खोला, लेकिन उसमें कुछ नहीं निकला। जब तक वो डिलीवरी बॉय को वापस बुलाने गए तो वो निकल चुका था। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत फ्लिपकार्ट से की, लेकिनअबतककोईनतीजानहींनिकला।

Leave A Reply