बॉलीवुड के गंदे राज सामने आने में शायद 50 साल और लगें- श्रुति सेठ

बॉलीवुड के गंदे राज सामने आने में शायद 50 साल और लगें- श्रुति सेठ

(न्यूज़ लाइव नाऊ) मुंबई: फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकीं श्रुति सेठ ने बॉलिवुड में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न और उस पर इंडस्ट्री की कई साल से चुप्पी पर तंज कसा है। दरअसल, श्रुति ने ट्विटर पर एक रिपोर्ट को कोट किया। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हॉलिवुड की 300 से ज्यादा नामी हस्तियों ने फिल्म उद्योग और अन्य कार्यस्थलों में यौन उत्पीड़न से लड़ने में मदद करने के लिए ‘टाइम्स अप’ अभियान चलाया है। इस पर श्रुति ने ट्वीट किया, ‘मुझे हैरानी होती है कि क्या बॉलिवुड कभी अपने गंदे राज उजागर करेगा? हॉलिवुड को खुलकर सामने आने में तकरीबन 25 साल लग गए। हमें शायद अभी 50 साल और लग जाएं।’

I wonder if Bollywood will ever reveal its dirty secrets??? It took Hollywood nearly 25 years to speak up, we’ll take another 50 perhaps.

— Shruti Seth (@SethShruti) January 2, 2018
बता दें, श्रुति ने जीएसटी पर केंद्र सरकार के स्टैंड को ‘अमीबा की तरह सदैव बदलने वाला’ बताया था। इसके अलावा उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के ‘सेल्फी विद डॉटर’ कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए लिखा था कि परिवर्तन लाने के लिए सेल्फी कोई तरीका नहीं है प्रधानमंत्री जी, सुधार की कोशिश कीजिए।

Leave A Reply