(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :सलमान खान एक बार फिर स्टंट करते नजर आएंगे. इन स्टंट को उनकी पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. इन्हें घने जंगल में फिल्माया गया है.सलमान की इस अपकमिंग फिल्म का नाम है रेस 3. इसका निर्देशन रेमो डीसूजा कर रहे हैं. ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों में भी एक्शन सीक्वेंस देखने को मिले थे.
एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें सलमान बाइक पर सवार होकर गुंडों से भिड़ते दिख रहे हैं. सलमान रेस 3 में कार और बाइक उड़ाने वाले हैं.फिल्म के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान एक्शन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं. ये सीन बेहद दिलचस्प लग रहे हैं.
रेस 3 ईद पर रिलीज होगी. सलमान फिर एक बार अपने फैन्स को ईद का तोहफा देने वाले हैं.रेस 3 की शूटिंग इन दिनों अबु धाबी में चल रही है. रेस सीरीज में इस बार सैफ अली खान के बजाय सलमान खान नजर आने वाले हैं.बता दें कि सलमान की आखिरी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी. टाइगर जिंदा है फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 339.16 करोड है.रेस 3 में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे.