होलिका दहन के साथ आज PUBG और आतंकी मसूद का पुतला भी जलेगा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। भाईचारा,सद्भाव,उल्लास और मस्ती के त्योहार होली का रंग शहर पर चढ़ने लगा है। पिचकारी, रंग-गुलाल का मोल-भाव करती बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आज शाम से देशभर में होलिका दहन कर होली के त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। शाम के समय होलिका दहन किया जाएगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में एक अनोखी होलिका बनाई गई है, जिसमें होलिका के साथ जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के पुतले को दहन किया जाएगा। इसके साथ PUBG गेम का भी दहन किया जाएगा। पुलवामा हमले के बाद जिस तरह पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ी दिखी। हर किसी ने आतंक का जमकर विरोध किया। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाने के भारत के प्रयासों में बार-बार अड़ंगा लगाने से चीन इस बार भी बाज नहीं आया। वहीं होलिका दहन से पहले जमशेदपुर में व्यपारियों ने चीनी समान जलाकर चीन का विरोध किया था। बता दें कि होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस बार 21 मार्च को होली का त्योहार देश भर में मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले यानी 20 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा, जिसे छोटी होली (Chhoti Holi) भी कहा जाता है।

Leave A Reply