हिमाचल प्रदेश-कुल्लू के बाहु गांव में आग

हिमाचल प्रदेश-कुल्लु ज़िला के बाहु गांव में रात 9:30 पर अचानक आग लग गई।
बंजार से गाड़ागुशैणी जाने वाले रोड के निकट है बाहु गांव। अचानक लगी आग से गांव तेज़ लपटों से घिरा और तीन घर पूरी तरह से जल गए।


तेज़ आग देखते ही, गांव वालों ने मिल कर खुद आग बुझाई। लोगों ने मिल कर इस आग को पूरे गांव में फैलने से रोका, नहीं तो पूरा गांव आग में राख हो जाता। आग का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।




फायर ब्रिगेड़ और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। इस आगजनी में एक गाय जिन्दा जल गई। मिलीजुली कोशिशों के बाद, आग पर नियंत्रण पाया गया। एसडीएम बंजार मौके पर पहुंचे लेकिन सुबह ही नुक्सान का ज़ायज़ा मिल पायेगा।

Leave A Reply