हिमाचल की ‘मनु’ बनीं मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। किन्नौर की मनु नेगी ने दिल्ली में प्रतिभा का डंका बजाया है। मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का खिताब पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में प्रतियोगिता के दौरान भूखमरी और गरीबी मिटाने के विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में मनु ने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि कोई भी भूख से न मरे, भले आप 100 लोगों को खाना न खिला पाओ, किसी एक भूखे को ही खिला दो। हर क्षेत्र में रोटी बैंक जैसा संस्थान हो, जहां लोग खाना दान कर सकते हों। मनु नेगी जनजातीय जिले की सांगला वैली के गांव बटसेरी से संबंध रखती हैं। उनके पिता दामोदर सिंह बागवान हैं, जबकि माता सुरेखा देवी पेशे से आयुर्वेदिक विभाग में बतौर नर्स कार्यरत है। इससे पहले वर्ष 2017 में मनु मिस बिलासपुर का खिताब जीत चुकी हैं। मनु वॉलीबाल खिलाड़ी और नृत्य के क्षेत्र में भी खूब नाम कमा चुकी हैं। 

Leave A Reply