‘देश को लूटने वाले हर व्‍यक्ति को कानून का सामना करना होगा’: PM मोदी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। देश को लूटने वाले हर व्यक्ति को कानून का सामना करना पड़ेगा वो चाहें कोई भी हो,स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है ताकि हर व्यक्ति स्वास्थ्य व तंदुरुस्त रहे। उक्त विचा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में एम्स की आधारशिला रखने के बाद व्यक्त किये।मदुरै में अयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण में 1200 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। मदुरै में एम्स की आधारशिला रखने के बाद पीएम ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि तमिलनाडु देश का एयरोस्पेस और डिफेंस इंडस्ट्री का हब बने। पीएम ने इस दौरान राजाजी,तिरुनेलवेली व थंजावुर मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाकों का भी उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि उनकी सरकार देश को भ्रष्टाचार व परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि जिस तरह से इन्द्रधनुष योजना रफ्तार पकड़ रही है उससे स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र नयी मिसाल कायम कर रहा है। पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से सरक्षित गर्भधारण एक बड़े आंदोलन के रुप में सामने आ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र मे एक बड़ा कदम है जिससे हर जरुरतमंद को पर्याप्त उपचार मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि चेन्नई को टीबी मुक्त करने के लिए राज्य सरकार अभियान चला रही है जिससे 2023 तक राज्य खेद ही टीबी मुक्त हो जायेगा। उन्होने कहा कि हम गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों का रहन सहन और बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं I उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के हर तबके तक पंहुचे उन्होने कहा कि उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में हाईवे निर्माण की प्रक्रिया में दुगुनी तेजी आयी है पीएम ने कहा कि देश में जो प्रोजेक्ट सालों से रुके पड़े थे उनके पूरे होने की रफ्तार मे भी तेजी आयी है।

Leave A Reply