गिलगित ऐक्टिविस्ट ने किया दावा – बालाकोट में पाक सेना ने 200 से अधिक आतंकियों को दफनाया
वीडियो में स्थानीय उर्दू अखबारों में छपी ख़बर का हवाला दिया गया है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बालाकोट एयरस्ट्राइक में भारत के दावे के मुताबिक 200 आतंकियों के मारे जाने का आंकड़ा सही साबित होता दिख रहा है। अमेरिका में रह रहे गिलगित बालटिस्तान के एक्टिविस्ट सेंगी हसनान सेरिंग ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि इन आतंकियों के शव बालाकोट से खैबर पख्तूनख्वा ले जाए गए। वीडियो में स्थानीय उर्दू अखबारों में छपी ख़बर का हवाला दिया गया है।ट्विटर पर शेयर किए वीडियो के बारे में उन्होंने लिखा, ‘भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने 200 से अधिक आतंकियों को दफनाने की बात कबूल की है। आतंकी मुजाहिद को अल्लाह से मिले विशेष सौगात की बात करते हुए कहा कि ये लोग पाकिस्तान सरकार के लिए दुश्मन के खिलाफ काम कर रहे थे। उनके परिवारों को सहयोग देने की बात की।’वीडियो में कुछ पाक अधिकारी लोगों से बात कर रहे हैं। इस दौरान वे रोते हुए बच्चों को चुप कराते भी देखे जा रहे हैं। इसी दौरान पीछे से किसी की आवाज आ रही है, जिसमें एक शख्स कह रहा है कि यह अल्लाह का करम है। हमारे 200 बंदों को यह मौका मिला। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बता दें कि बालाकोट में आतंकी कैंपों के तबाह होने की खबरों का पाकिस्तान लगातार खंडन करता रहा है। पाकिस्तान का ने तो यहां तक दावा किया कि वहां न तो आतंकी कैंप हैं और न ही कोई मारा गया। दूसरी तरफ भारत ने इस एयर स्ट्राइक में 200 से अधिक आतंकियों के मारे जाने और आतंकी कैंप के बुरी तरह से तबाह होने का दावा किया है। वीडियो को सही मानें तो भारत का दावा सही साबित होता है। ]
#Pakistan military officer admits to "martyrdom" of more than 200 militants during Indian strike on #Balakot. Calls the terrorists Mujahid who receive special favors/ sustenance from Allah as they fight to support PAK government [against enemies]. Vows to support families pic.twitter.com/yzcCgCEbmu
— #SengeSering ས།ཚ། (@SengeHSering) March 13, 2019