इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन में हाई कोर्ट ने पूछे सवाल, कहा — “स्थिति इतनी गंभीर कैसे हुई?”

(न्यूज़लाइवनाउ-India) इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन के चलते हाई कोर्ट हुआ सख्त, पूछे केंद्र सरकार से कई सवाल।

हाल ही में इंडिगो संकट कम होने का नाम ही नहीं ले रहा और स्थिति और भी ज़्यादा गंभीर हो रही है, जिस पर हाई कोर्ट ने सख्ती जताई। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि स्थिति आखिर इतनी गंभीर कैसे हो गई?

फ्लाइट्स रद्द होने और लोगों के फँसने से दिल्ली हाई कोर्ट सख्त हो गया है और निरंतर सरकार से सवाल किए जा रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि जिस तरह से इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार रद्द की जा रही हैं और उड़ानों में देरी हो रही है, यह एक गंभीर संकट है।

सुनवाई के समय दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि, “इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से न सिर्फ यात्रियों को परेशानी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो रहा है।”‘

आगे अदालत ने पूछा

“जब इंडिगो की फ्लाइटें बंद थीं, तो अन्य एयरलाइंस ने मौके का फायदा उठाते हुए टिकटों के दाम क्यों बढ़ा दिए? ऐसी स्थिति में दूसरी एयरलाइंस के दाम बढ़ाने को कैसे जायज़ ठहराया जा सकता है?”

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो के मामले में दखल देने से मना किया, बोली — “यह मामला सरकार देख रही है”
“इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह लागू है और इंडिगो को शो-कॉज नोटिस जारी किया जा चुका है। एयरलाइन ने अपनी गलती के लिए माफ़ी भी मांगी है और स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया है।”

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Comments are closed.