(न्यूज़लाइवनाउ–South Africa) साउथ अफ्रीका में हाल ही में हुई मास शूटिंग में 9 लोगों की मौत हो गई।
यह घटना साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की है, जहां मास शूटिंग के दौरान एक बार में घुसकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। यह घटना रविवार को जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके बेकरसडाल में हुई। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में 10 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इस महीने देश में यह दूसरी ऐसी बड़ी घटना है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि, “दो वाहनों में सवार करीब एक दर्जन हमलावरों ने टैवर्न में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाईं और घटनास्थल से भागते समय भी बेतरतीब फायरिंग करते रहे। मृतकों में एक ऑनलाइन कार-हेलिंग सेवा का ड्राइवर भी शामिल है, जो बार के बाहर मौजूद था। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।”
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।
Comments are closed.