(न्यूज़लाइवनाउ-India) आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति (कमेटी ऑन पेटिशन्स) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह फैसला राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा समिति के पुनर्गठन के बाद लिया गया।
राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 20 मई 2026 से समिति का नया गठन प्रभावी हो गया है।
इसी अधिसूचना में राघव चड्ढा को समिति का चेयरमैन बनाए जाने की जानकारी दी गई। इस समिति में कुल 10 सांसदों को शामिल किया गया है।
राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाषिश खुंटिया, रंगव्रा नारजरी और संदोश कुमार पी को भी सदस्य बनाया गया है।
याचिका समिति संसद की महत्वपूर्ण समितियों में मानी जाती है। इसका कार्य जनता द्वारा संसद के समक्ष रखी गई याचिकाओं और शिकायतों की जांच करना होता है। समिति इन मामलों का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें राज्यसभा को सौंपती है, ताकि सार्वजनिक मुद्दों पर उचित कार्रवाई की जा सके।
राघव चड्ढा का भाजपा में शामिल होने के बाद यह पहला बड़ा संसदीय दायित्व माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में संसद के भीतर उनकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो सकती है।
Comments are closed.