LIVE INDvsNZ: न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत, गुप्टिल और मुनरो क्रीज पर, NZ 60/0

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 5.1 ओवर में 0 विकेट गंवा कर 41 रन बना लिए हैं. मार्टिन गप्टिल (29 रन) और कॉलिन मुनरो (10 रन) क्रीज पर हैं.

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी दी. मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के लिए अपना टी-20 में डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें हेड कोच रवि शास्त्री ने कैप दी. मोहम्मद सिराज को आशीष नेहरा की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

Leave A Reply