कुमारसैन में एक कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 2 घायल
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत बिथल-गोधना संपर्क मार्ग पर वन विभाग के कर्मियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बीओ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरओ व फॉरेस्ट गार्ड घायल हैं।