सास बहू -चुटकुला

सास ने नई-नवेली बहू को घर की व्यवस्था समझाते हुए कहा... 'देखो, मैं इस घर की गृहमंत्री हूं, लेकिन साथ ही वित्त मंत्रालय भी संभालती हूं. तुम्हारे ससुर जी घर के विदेशमंत्री है. मेरा बेटा और तुम्हारा पति आपूर्ति मंत्री है और मेरी बेटी और…

आतंकियों को धूल चटाने वाले जवान की शहादत पर रोया हर शख्स, तारा बहादुर अमर रहे के लगे नारे

आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम करने में सर्वोच्च बलिदान देने वाले गोरखा रेजिमेंट के तारा बहादुर की मां फूट-फूट कर रोई। मेरे बेटे को तब तक इंसाफ नहीं मिलेगा जब तक भारत सरकार इसका बदला नहीं लेगी। यह बात जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में…

दो युवाओं की मौके पर ही मौत

तेज रफ्तार दो युवकों के लिए काल बन गई। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिमाचल के कुल्‍लू जिले में हुआ। मौहल में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खराब खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। वहीं एक…

रहस्यमयी मंदिर

16वीं सदी में बना लेपाक्षी मंदिर हवा में झूलते पिलर की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। इस मंदिर में बहुत सारे स्तंभ है, लेकिन उनमें से एक स्तंभ ऐसा भी है जो हवा में लटका हुआ है। यह स्तंभ जमीन को नहीं छूता और बिना किसी सहारे के खड़ा है। लोग इस…

रक्तदान करने के हैं कई बड़े फायदे

नई दिल्ली : ब्लड डोनेशन हर साल लाखों लोगों की ज़िंदगी बचाता है. ये थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारी के मरीज़ों की ज़िंदगी के दिनों को सही दवाओं और सर्जरी के साथ बढ़ाने में मदद करता है. इसका मां और शिशु के स्वास्थ्य में भी बड़ा योगदान है. ये…

रात के वक्त काम करना आपके स्वास्थय के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है.

लंदन : रात के वक्त यानी नाइट शिफ्ट में काम करना आपके स्वास्थय के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नाइट शिफ्ट में जिगर यानी लीवर बुरी तरह प्रभावित होता है. लिवर 24 घंटों में दिन और रात के हिसाब से…

अब बस एक क्लिक की दूरी पर इनकम टैक्स नोटिस का जवाब

नई दिल्ली: आयकर नोटिस का विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के साथ जवाब देना अब बेहद आसान हो जाएगा. बस एक क्लिक करके अब इस काम को ऑनलाइन ही निपटाया जा सकेगा. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा कि वह अपनी ई-फाइलिंग वेबसाइट…

66 वस्तुओं पर जीएसटी घटाई गई, क्या हुआ सस्ता

नई दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पर केंद्र तथा राज्यों के अधिकार प्राप्त मंच ने विभिन्न उद्योगों की मांग पर 66 तरह की वस्तुओं और मदों पर पहले निर्धारित कर की दरों में संशोधन कर उन्हें कम रखने का निर्णय किया. इन मदों में अचार, मुरब्बा और…

धोनी-कोहली से सीखिए कैसे बिना बॉलिंग किए खिलाड़ियों को किया जाता है आउट

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में तो टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया ही, साथ ही फील्डिंग में भी भारत का…

भारत-पाक रिश्तों की तल्खी के बीच भारत करेगा 11 पाक कैदियों को रिहा

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच के रिश्तों की तल्खी किसी से छिपी नहीं है इसके बीच भारत ने एक सकारात्मक कदम उठाया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच अस्ताना में अनौपचारिक…